Janjgir Attack Arrest : प्राणघातक हमला करने का मामला, 1 नाबालिग लड़के सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 आरोपी का निकाला जुलूस, घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राणघातक हमला करने के मामले में 1 नाबालिग लड़के सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायालय में पेश किया है. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, बेसबॉल बैट हथियार को जब्त किया है और आरोपियों का जुलूस निकाला गया था. पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था.

 



दरअसल, आज अमन राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि जब वह कचहरी चौक के पास गन्ना का जूस पी रहा था. तभी दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव और नाबालिग लड़का आए. इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते चारों मिलकर पहले गाली-गलौज की और उसके बाद हाथ में रखे चाकू, बेसबाल बैट, पत्थर से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना ने अमन राठौर को चोट आई है. रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों के घर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों का जुलूस सड़क पर निकाला गया हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

फिलहाल आरोपी दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव और नाबालिग लड़का को न्यायालय में पेश किया गया है. आरोपी दिव्यांश यादव, विकास यादव और दुर्गेश यादव, जांजगीर के रमन नगर का रहने वाले है.

error: Content is protected !!