JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, 7 लीटर जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने ससहा गांव के नहर पुल के पास राजकुमार यादव को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि ससहा गांव के राजकुमार यादव, गांव के नहर पुल के पास महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां आरोपी राजकुमार यादव के पास से 7 लीटर महुआ शराब को पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh News : परियोजना अधिकारी पामगढ़ रवि कुमार शर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की अनुशंसा...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!