JanjgirChampa Dahej Pratatna : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, दहेज हत्या का मामला, पति, सास और ससुर बलौदा से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति सलित यादव, सास संतोषी यादव और ससुर लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बलौदा के वार्ड 03 में नवविवाहिता ने 21 फरवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 21 फरवरी को बलौदा के वार्ड 03 की रहने वाली नवविवाहिता शारदा यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मामले में बलौदा तहसीलदार के द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई थी. इसके बाद जांच में पाया गया कि नवविवाहिता शारदा यादव को पति, सास, ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था और प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

मामले में पुलिस ने आरोपी, पति, सास और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी पति सलित यादव, सास संतोषी यादव, ससुर लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!