JanjgirChampa News : जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित कर रहे एसपी विजय अग्रवाल, जैविक क़ृषि की तकनीक देखने एसपी पहुंचे किसान के खेत

जांजगीर-चाम्पा. जिले में क़ानून ब्यवस्था को मजबूती से बनाये रखने के साथ साथ क़ृषि क्षेत्र में नवाचार का काम कर रहे प्रगतिशील किसानों के खेत और बाड़ी तक पहुंचने वाले पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का क़ृषि जगत में भी जबरदस्त रूचि देखी जा रही है.

 



आपको बता दें कि होली त्यौहार के ठीक दो दिन पहले देश के पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह शाम को पहुंचकर किसानों से मुलाक़ात कर फ़सल चक्र अपनाने और जैविक पद्धति से उन्नत क़ृषि प्रणाली को लेकर चर्चा की थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इस बीच किसान स्कूल के संचालक और कृषक मित्र दीनदयाल यादव ने बलौदा ब्लॉक के ही जर्वे ( च ) के युवा किसान अमित कुमार तिवारी द्वारा पांच एकड़ क्षेत्रफल पर जैविक पद्धति से क़ृषि कार्य और नवागढ़ ब्लॉक के पचेड़ा गाँव के हिरानन्द कश्यप के द्वारा समन्वित क़ृषि प्रणाली को अपनाने वाले किसानों की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को दी थी.

अवकाश के दिन अपना समय निकालकर एसपी विजय अग्रवाल आज सुबह जर्वे च के युवा किसान अमित कुमार तिवारी के खेत पर पहुँचे और जैविक पद्धति से सब्जी,फल और फूल की खेती तकनीक को खूब प्रभावित हुए. इस मौके पर उन्होंने किसानों को फसल चक्र अपनाने की सलाह देते हुए बारहमासी खेती करने का आग्रह किया. इस मौके पर किसानों को जैविक क़ृषि के प्रति प्रोत्साहित करने वाले सामाजिक संस्था रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे. बस्वराज समेत गाँव के किसान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!