JanjgirChampa Crocodile News : कोटमीसोनार गांव की गली में घूमते फिर मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मगरमच्छ को…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के भाठापारा में नहर किनारे ग्रामीणों ने 3 फीट का मगरमच्छ देखा और उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है. उसके बाद, पकड़े गए मगमच्छ को वन विभाग की टीम ने कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया है.

 



आपको बता दें, प्रदेश का पहला क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार गांव में स्थित है, जहां सैकड़ों की संख्या में क्रोकोडायल है. कोटमीसोनार गांव में कर्रानाला बांध से बाहर निकलने पर अक्सर मगरमच्छ मिलते रहता है. आज भी कोटमीसोनार गांव के भाठापारा में नहर के किनारे ग्रामीण गणेश धुरी, अश्वनी धुरी, अजय धुरी और परमेश्वर धुरी ने मगरमच्छ को देखा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

इसके बाद उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और वन विभाग को सौंप दिया है. इसके बाद वनविभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया है.

ग्रामीणों ने बताया कि कर्रानाला बांध से लगातार मगरमच्छ निकलते ही रहता है और आसपास क्षेत्र में घूमते मिल जाता है, जिसे पकड़ कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!