JanjgirChampa Arrest : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. और 2 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, पोड़ीशंकर गांव निवासी मृतक मनहरण लाल साहू की जांच में मृतक को रामकिशन साहू, रामरतन साहू और जयकिशन साहू के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से मनहरण लाल साहू ने जहर पीकर आत्महत्या कर लिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

बम्हनीडीह पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 306 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी विवेचना के दौरान आरोपी रामकिशन साहू एवं रामरतन साहू की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है. प्रकरण के फरार आरोपी जयकिशन साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!