Sakti Murder Arrest : अड़भार में युवक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, खून से लथपथ मिली थी युवक की लाश… इस वजह से और ऐसे घटना को दिया था अंजाम… विस्तार से पढ़िए…

सक्ती. नगर पंचायत अड़भार के हरदी में बीते रात्रि हरदी के राजेश राठौर ने डंडे से हमलाकर चंद्रप्रकाश राठौर उर्फ बंटी की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी राजेश राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



अड़भार चौकी प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि हरदी के रहने वाले राजेश राठौर ने चंद्रप्रकाश राठौर उर्फ बंटी की डंडे से हमला हत्या की थी. वारदात के बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना के बाद युवक राजेश राठौर को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पुराना विवाद था. आरोपी युवक ने पहले भी चंद्रप्रकाश की उंगली तोड़ दी थी.

वारदात के वक्त आरोपी राजेश राठौर, गांजा के नशे में था और उसने डंडे से हमला कर चंद्रप्रकाश के मौत के घाट उतार दिया था. सड़क पर युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!