Chhattisgarh News : दुर्लभ प्रजाति के जीव की तस्करी करते 3 शिकारी गिरफ्तार, करोड़ों रुपयों के सिल्क जब्त

सूरजपुर। वन विभाग ने घुइ वन परिक्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 किलो पैंगोलिन का सिल्क जप्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

 



दरअसल वन विभाग को सूचना मिली थी कि घूई रेंज के रामकोला इलाके में कुछ लोग पैंगोलिन के सिल्क को बेचने की फिराक में है। जानकारी मिलने के बाद DFO सूरजपुर ने टीम गठित कर एक सदस्य को ग्राहक बनाकर तस्करों के पास भेजा और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम चरकू, ततगु और विजय बताया जा रहा है, सभी रामकोला इलाके के ही निवासी हैं, फिलहाल वन विभाग ने सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!