JanjgirChampa Arrest : गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, विजय कश्यप ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके छोटे भाई की लड़की के दशगात्र का कार्यक्रम था. जोहित राम कश्यप, विजय कश्यप को बोला कि चाची को खाना खिलाओगे, तब विजय कश्यप ने मना कर दिया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद जोहीतराम कश्यप, उसका बेटा धनंजय और वेदप्रसाद गोपाल हाथ में डंडा, टंगिया लेकर विजय कश्यप के घर अंदर घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी. मारपीट से विजय कश्यप को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या निकेतन पामगढ़ ने निकाली भव्य रैली

विजय कश्यप की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, 452, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सेमरिया गांव निवासी आरोपी जोहितराम कश्यप, धनंजय और वेदप्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, आरोपी है जेल में, आरोपी के खिलाफ UAPA के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया, SP ने कहा...
error: Content is protected !!