IPL इतिहास में इन सुनहरे रिकॉर्ड्स को तोड़ना लगभग नामुमकिन, 10 ऐसे कारनामे जो कर देंगे आपको हैरान!

जल्द ही देशभर में आईपीएल (IPL 2023) की शुरुआत होने वाली है। साल 2008 में शुरु हुई इस लीग ने हर सीजन के साथ क्रिकेट प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया है। पिछले 15 सालों से इस लीग ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को अनगिनत यादें दी हैं।

 



हालांकि, कई क्रिकेट प्रेमी इस लीग से जुड़ी कई दिलचस्प बातें याद करने की कोशिश करते हैं। जैसे कि इस लीग में पहली गेंद किस बल्लेबाज ने खेली। वहीं, पहली विकेट किस बॅालर ने ली? तो आइए आज ऐसे ही आईपीएल से जुड़े कुछ दिलचस्प जानकारियां दी जाए।

दादा’ ने खेली की पहली गेंद
साल 2018 में आईपीएल सीजन-1 का आगाज हुआ। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की थी और लीग का पहली गेंद सौरव गांगुली ने खेली थी। बता दें कि उस मैच में सौरव गांगुली केकेआर की कप्तानी कर रहे थे।

प्रवीण कुमार ने फेका का पहला ओवर

इस लीग में पहली ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने फेंकी थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जहीर खान ने ली की पहली विकेट
वहीं, आईपीएल में सबसे पहला विकेट सौरव गांगुली के रूप में ही गिरा था। जहीर खान की गेंद पर केकेआर के कप्तान आउट हुए थे।

ब्रैंडन मैक्कुलम ने जड़ा पहला शतक
गौरतलब है कि सीजन के पहले मैच की पहली पारी में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 73 गेंदों पर शानादर 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस धुआंधार पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के जड़े थे। मैक्कुलम की यह पारी इस लीग में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

कोहली जैसा कोई नहीं
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी सीजन एक टीम के लिए खेला। बता दें कि साल 2008 से लेकर अबतक कोहली हमेशा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जर्सी में ही नजर आए हैं।

पर्पल कैप हासिल करने में भुवी का रिकॉर्ड शानदार
सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप प्रदान की जाती है। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंनो दो लागातार सीजन में पर्पल कैप जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने साल 2016 सीजन में खेले गए 17 मैचों में 23 विकेट चटकाए। वहीं, साल 2017 में 14 मैचों में 26 विकेट झटकर पर्पल कैप हासिल की।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

केएल राहुल के नाम सबसे तेज अर्धशतक
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॅार्ड केएल राहुल के नाम है। केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ महज 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था। राहुल ने 16 गेंदों पर 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। इस पारी में उनका स्टाइक रेट 364.29 का था।

ब्रेड हॉग हैं इस लीग के सबसे सीनियर प्लेयर
यह लीग युवा खिलाड़ी से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों का एक संगम है। इस लीग में अलग-अलग आयुवर्ग के क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें में अबतक खेले गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉग हैं। उन्होंने केकेआर की ओर से 45 साल की उम्र में खेला था।

प्रयास रे बर्मन हैं सबसे युवा खिलाड़ी
प्रयास रे बर्मन 16 साल और 157 दिन की उम्र में खेलने वाले इस लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने सनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पदार्पण किया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

एबी के नाम सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच
इस लीग में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जितने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम है।

error: Content is protected !!