JanjgirChampa Big News : निर्माणाधीन मकान में तराई करते वक्त 11 हजार KV बिजली करंट में आया व्यक्ति, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया नवागढ़ अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के पोड़ी गांव में निर्माणाधीन मकान में तराई करते समय 54 वर्षीय व्यक्ति रामलला मनहर करंट की चपेट में आ गया. इससे वह बुरी तरह से झुलस गया. परिजन ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी. डायल 112 के आरक्षक अनिल कुर्रे और चालक के द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी गांव निवासी रामलला मनहर, अपने निर्माणधीन मकान की दीवार को पानी की तराई देते वक्त 11 हजार KV बिजली तार की करंट की चपेट में आ गया. इससे उसकी पीठ और पेट का हिस्सा जल गया. गंभीर हालत में डायल 112 के द्वारा इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!