छत्तीसगढ़ : प्रधानपाठक की काली करतूत, छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, मना करने पर देता था इस तरह की धमकियां… पुलिस ने गिरफ्तार किया

कांकेर. शिक्षा के मंदिर में देवी स्वरूप छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

 



पूरा मामला भानुप्रतापपुर ब्लॉक के कच्चे चौकी क्षेत्र का है, जहां बीते माह एक शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चियों ने परिजन से प्रधान पाठक मनबाहल सिंह कुंजाम के द्वारा अश्लील बाते करने, गलत तरीके से छूने और गाली-गलौज करने की शिकायत की थी. जब मामला थाना पहुंचा तो आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद से ही वह फरार था. शिक्षा विभाग के द्वारा भी मामले की विभागीय जांच करवाई गई, जिसमें आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ शिकायत सही पाए जाने पर विभाग की तरफ से भी शिकायत दर्ज करवाई गई.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

फरार चल रहे प्रधानपाठक को तलाशने पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी थी. आरोपी प्रधानपाठक को आज भानुप्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. तीन बच्चियों ने पहले शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद जांच में और भी बच्चियों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!