Virat Kohli: पति विराट को लेकर अनुष्का ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस को हैरान कर देगा ये सच, जानकर हो जाएंगे हैरान..

Anushka Sharma: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जो कोहली के फैंस को चौंका देगा. बता दें कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2023 के लिए तैयारी कर रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2023 सीजन में अपना पहला मैच पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलना है.

 



 

 

 

इसी बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स इवेंट में एक-साथ नजर आए थे. इस दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से उनके सुबह के 3 बजे वाले दोस्त के बारे में सवाल किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

फैंस को हैरान कर देगा ये सच

अनुष्का शर्मा ने इसके जवाब में हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए कहा, ‘अगर हम में से कोई 3 बजे जागता तो हम (एक दोस्त) को बुलाते, लेकिन हम 3 बजे जागना नहीं चाहते हैं. हम बहुत जल्दी सो जाते हैं, इसलिए हमें सुबह 3 बजे उठने में कोई दिलचस्पी नहीं है.’ कोहली और अनुष्का से पूछा गया कि डांस फ्लोर पर सबसे ज्यादा आग कौन लगता है? इसके जवाब में अनुष्का ने कोहली की ओर इशारा किया. इसके बाद कोहली ने कहा, ‘मैं अब ड्रिंक नहीं करता हूं, लेकिन पहले के दिनों में पार्टी में घुसकर दो ड्रिंक हो गई तो मैं डांस फ्लोर पर छा जाता था. दो से तीन ड्रिंक के बाद मुझे किसी की भी परवाह नहीं रहती थी.’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

सामान्य चीजें पसंद हैं

अनुष्का शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद एक रूटीन का पालन करना शुरू कर दिया है. अनुष्का और विराट अब अपने जीवन में वामिका को तवज्जो देते हैं. अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘हमें सामान्य चीजें पसंद हैं, घर पर समय बिताना. हम एक दूसरे के साथ इतना समय भी नहीं बिता पाते हैं. इसलिए जब हमें वह समय मिलता है तो हम उसे एक परिवार की तरह बिताना चाहते हैं.’ फैंस को विराट कोहली से बहुत उम्मीदें हैं कि वो इस बार आईपीएल 2023 में रनों को झड़ी लगाएंगे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जिता देंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2023 सीजन में अपना पहला मैच पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!