छह पत्नियों का एक पति, सबसे चाहता है एक बच्चा लेकिन प्रेग्नेंट करने को राजी नहीं, निकाला ये हल…पढ़िए

दुनिया में अजीबोगरीब खबरों की कमी नहीं है, यही खबरें जब लोगों के सामने आती है तो लोग हैरान हो जाते हैं कि ऐसे लोग भी दुनिया में हैं। दरअसल, छह पत्नियों का अकेला पति अपनी हर पत्नी के साथ बच्चे पैदा करना चाहता है। लेकिन वह किसी को प्रेग्नेंट नहीं करना चाहता तो भला यह कैसे संभव है।



बता दें कि आर्थर ओ उर्साे अक्सर अपने विवादित शादीशुदा जिंदगी के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस 37 साल के शख्स की एक समय पर नौ पत्नियां थीं। पिछले साल जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने अपनी चार पत्नियों को तलाक दे दिया। वह इस महीने की शुरुआत में अपना ‘नया प्यार’ हासिल करने में कामयाब रहे और इस तरह उनकी जिंदगी में छठी पत्नी की एंट्री हो गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

बिना प्रेग्नेंट किए कैसे होंगे बच्चे?

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, आर्थर की शादी सबसे पहले लुआना काजाकी से हुई थी। बाद में कपल अपने रिलेशनशिप को ओपन करने के लिए सहमत हो गया। अब अपनी छह पत्नियों के साथ शख्स सरोगेसी के जरिए अपने परिवार को बढ़ाना चाहता है।

बता दें कि वर्तमान में उनकी एक 10 साल की बेटी है लेकिन अब वह एक बेटे की उम्मीद कर रहे हैं। वह अपनी हर पत्नी से एक-एक बच्चा चाहते हैं। वह शुरुआत में अपनी पहली पत्नी के अंडों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

सभी पत्नियां भी इस फैसले से सहमत

इस फैसले में उनकी सभी पत्नियां भी साथ हैं, जो कि पहले नहीं थीं। हाल ही में छठी महिला से शादी करने वाले आर्थर ने कहा कि ‘यह घर में एक नाजुक विषय है’। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम किसी ऐसी महिला की तलाश कर रहे हैं जो हमारी सरोगेट हो सकती है। वह इस प्रक्रिया पर 33,128 पाउंड यानी 33 लाख रुपए से अधिक खर्च करने को तैयार हैं।

error: Content is protected !!