Sakti Gyapan : सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गोंड़ समाज के लोग पहुंचे SP ऑफिस, SP को सौंपा ज्ञापन, पंच से मारपीट का मामला

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव के वार्ड क्रमांक 15 के पंच नंदू गोंड़ से सरपंच छोटेलाल भारद्वाज, उसका बेटा राजा भारद्वाज और उसके भाई राजू भारद्वाज के खिलाफ मारपीट के मामले जैजैपुर थाना में FIR दर्ज कराई गई थी. सक्ती एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ओड़ेकेरा गांव के आरोपी सरपंच के खिलाफ थाने में कमजोर धाराएं लगाई गई हैं. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गोंड़ समाज के लोगों ने सक्ती SP ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दरअसल, ओड़ेकेरा गांव निवासी नंदू गोड़, वार्ड क्रमांक 15 का पंच है, जो बाजार नीलामी में पंचायत भवन गया हुआ था. वहां से बाहर जाने लगा, तब गांव के सरपंच छोटेलाल भारद्वाज के द्वारा जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई. उसके साथ उसका बेटा राजा भारद्वाज, उसका भाई राजू भारद्वाज भी मारपीट करने लगे. इससे नंदू गोंड़ को चोट आई है. मामले में जैजैपुर थाना में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

इधर, गोंड़ समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर SP ऑफिस पहुंचे थे और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

error: Content is protected !!