JanjgirChampa Fraud : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कम्पनी के डायरेक्टर के खिलाफ भी दर्ज हुई है FIR

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने कम्पनी के डायरेक्टर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है.

 



दरअसल, महेश देवांगन ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि करनौद गांव निवासी हरप्रसाद आदित्य के द्वारा ई स्टोर इंडिया में वैदिक आयुर केयर में फ्रेंचाइजी लेने पर 45 हजार रूपए महीना में मिलना और 3 हजार वालेट में आना, बोला गया था और हरप्रसाद आदित्य के द्वारा महेश देवांगन से एग्रीमेंट कर आनलाईन ट्रांजेक्शन कर 6 लाख रुपए जमा करवाने के बाद भी राशि प्राप्त नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

प्रार्थी के द्वारा हरप्रसाद आदित्य से पैसे की मांग करने पर आरोपी हरप्रसाद आदित्य, गोलमोल जवाब देता था और 50 हजार रूपए को हरप्रसाद आदित्य के द्वारा प्रार्थी को वापस किया गया था. साथ ही, बाकी रुपए को 13 हजार रूपए की मासिक किस्त के रूप में वापस करने का नोटरी जांजगीर में करवाया गया था. तब भी आरोपी हरप्रसाद आदित्य के द्वारा प्रार्थी को 5 लाख 50 हजार रुपए वापस नही किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

महेश देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हरप्रसाद आदित्य के खिलाफ IPC की धारा 420 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी करनौद गांव निवासी आरोपी हरप्रसाद आदित्य को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!