Janjgir Attack Arrest : दुकान संचालक पर प्राणघातक हमला करने का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी, जांजगीर का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपी सुनील राठौर, संदीप उर्फ भोक्को और राजेश सारथी को गिरफ्तार किया है. मामले में तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया था.

 



दरअसल, दुकान संचालक ने थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह 14 मई की रात्रि बाइक से खड़फडी पारा जा रहा था, तभी तीनों आरोपी आए और बाइक को रुकवाया. फिर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और लोहे के औजार से वार कर दिया और बेल्ट से दुकान संचालक के गला को दबाने लगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी सुनील राठौर, राजेश सारथी और संदीप उर्फ भोक्को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!