Sakti Fraud Arrest : पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की ठगी करने वाला नाबालिग बालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, जांच में जुटी हसौद पुलिस

सक्ती. हसौद पुलिस ने पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की ठगी करने वाले नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है और मामले का मुख्य आरोपी सानू मिरी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया, बोईरडीह गांव की दूजबाई कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके मायके देवरघटा गांव के नाबालिग बालक और उसका जीजा सानू मिरी के द्वारा उसकी लड़की नंदनी कुर्रे की पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर नगद एवं फोन-पे के माध्यम से 4 लाख रूपये की ठगी की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसके बाद पुलिस नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है, वहीं मामले का मुख्य आरोपी सानू मिरी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!