Janjgir Big News : जिला जेल में SDM और तहसीलदार की कार्रवाई में मिली आपत्तिजनक सामग्री, विचाराधीन बंदी झगड़े, 3 घायल, बंदियों ने किया जमकर हंगामा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला जेल में उस वक्त विचाराधीन बंदियों ने हंगामा कर दिया, जब एसडीएम और तहलसीलदार की टीम ने जेल में छापेमार कार्रवाई की. छापे से जेल में बैरकों से आपत्तिजनक सामग्री मिली और जब प्रशासन ने जब उसे जब्त किया तो विचाराधीन बंदियों ने हंगामा कर दिया. हंगामे के बाद विचाराधीन बंदी आपस में झगड़ गए, जिससे 3 बंदियों को चोट आई है. तीनों बंदियों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

यहां विचाराधीन बंदियों ने खाना का भी बहिष्कार कर दिया. बंदियों में आपसी झगड़े और हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं बिलासपुर केंद्रीय जेल से अधीक्षक भी पहुंचे. यहां अफसरों ने बंदियों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ. विचाराधीन बंदियों ने यह भी आरोप लगाया है कि जेल में भोजन बेहतर नहीं मिल रहा है, जिसके बाद खाना का बहिष्कार किया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!