Sheorinarayan Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला शिवरीनारायण से गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला फगनी कोंद को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के वार्ड 14 की महिला फगनी कोंद अपने घर कर सामने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रही है. मौके पर दबिश देकर शिवरीनारायण पुलिस ने महिला फगनी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : पंचायत सचिव पर डंडे से हमला, नोटिस देने पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई, ये था मामला... डिटेल में पढ़िए...

शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी महिला फगनी कोंद को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!