Sheorinarayan Accident : बाइक ने मारी बाइक सवार युवक को ठोकर, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, 1 अन्य घायल, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के पास अज्ञात बाइक चालक ने दूसरे बाइक सवार युवक रूपेश वर्मा और राम नारायण पैकरा को ठोकर मार दी. इससे दोनों को गंभीर चोट आई थी. दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज कर दौरान बाइक सवार रूपेश वर्मा की मौत हो गई है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मृतक रूपेश वर्मा, बलौदाबाजार थाना के मगरचाबा का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को देवरी मोड़ के पास अज्ञात बाइक चालक ने युवक रूपेश वर्मा और रामनारायण पैकरा को ठोकर मार दी थी. इससे दोनों को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रूपेश वर्मा की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!