JanjgirChampa Big News : KSK पॉवर प्लांट की बाउंड्रीवाल के भीतर टुकड़ों में मिली हड्डियां, 23 मई से लापता था मृतक शख्स, अकलतरा पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के रोगदा गांव में KSK पॉवर प्लांट की बाउंड्रीवाल के भीतर टुकड़ों में हड्डियां मिली हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हड्डियों को जांच के लिए बिलासपुर भेज दिया है. कपड़े और आईडी कार्ड से मृतक की पहचान रोगदा गांव के संतू सिंह मरावी के रुप में हुई है, जो KSK पॉवर प्लांट में कार्य करता था. हड्डियों की जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर किस वजह से मौत हुई थी ?

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

दरअसल, रोगदा गांव का सन्तू सिंह मरावी, 23 मई को लापता हो गया था. अकलतरा थाना में परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में इश्तहार भी जारी किया गया था, फिर भी लापता संतू सिंह मरावी का कुछ पता नहीं चला था.

आज KSK प्लांट की बाउंड्रीवाल के भीतर टुकड़ों में हड्डियां मिली. परिजन ने कपड़े और आईडी कार्ड से सन्तू सिंह मरावी के रूप में पहचान की है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और हड्डियों को बिलासपुर जांच के लिए भेजा गया है. जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर उसकी मौत किस वजह से हुई थी ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

Related posts:

error: Content is protected !!