Pamgarh News : अपने नाना-नानी घर आए युवक पर सरपंच के बेटे ने की लोहे की रॉड से मारपीट, युवक के सिर में आई चोट, पामगढ़ पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जोगीडिपा गांव में अपने नाना-नानी के घर आए युवक से लोहे की रॉड से मारपीट करने वाले सरपंच के बेटे दिव्यांश लहरे के खिलाफ पामगढ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, जगमहन्त के करण कुमार किरण ने बताया कि वह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने अपने नाना-नानी के घर जोगीडिपा गया हुआ था. वह अपने घर के बाहर खड़ा था. उसी समय गांव के सरपंच महेश्वर लहरे का बेटा दिव्यांश लहरे आया और गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से मारपीट की. इससे युवक करण कुमार किरण के सिर में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

मामले में पामगढ़ पुलिस ने मारपीट करने वाले सरपंच के बेटे दिव्यांश लहरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!