Dabhara Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की छुहीपाली गांव में एक शख्स बिक्री हेतु महुआ शराब रखा हुआ है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गोवर्धन जांगड़े पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पुलिस ने आरोपी गोवर्धन जांगड़े को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!