Mulmula Arrest : फर्जी तरीके से कार बेचने वाला फरार आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी की हो चुकी है पहले गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने फर्जी तरीके से कार बेचने वाले फरार 25 वर्षीय आरोपी मनोज को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इससे पहले एक अन्य आरोपी जैजैपुर के बोड़सरा गांव निवासी मुख्य आरोपी 30 वर्षीय विजय दास को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34, 120 (B) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, कोनारगढ़ के सूर्यकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी कार को अपने छोटे भाई भीष्मकांत सिन्हा को देखरेख एवं चलाने के लिए दिया था, जिसका चालक जैजैपुर क्षेत्र के बोड़सरा गांव के विजय दास था, जो गाड़ी को अपने पास रखता था और बुकिंग के पैसों को लाकर देता था. आरोपी चालक विजयदास, जून 2022 से गाड़ी की बुकिंग के पैसे और गाड़ी नहीं देने पर सूर्यकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

इस पर आरोपी विजय दास ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर फर्जी तरीक़े से दस्तावेज तैयार कर नवागढ़ के राछाभाठा निवासी कीर्तनलाल कोसरिया को कार बेच दिया था. इसके बाद मुलमुला पुलिस ने आरोपी विजय दास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने जैजैपुर के कुटराबोड के 25 वर्षीय फरार आरोपी मनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!