Janjgir Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, जांजगीर क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में तालाब में डूबने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से यह घटना हुई है. मृतक बुजुर्ग का नाम सुखसागर कश्यप बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सुखसागर कश्यप, तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान शरीर अनकंट्रोल हो गया और पैर फिसल गया. इसके बाद वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और घटना में उसकी मौत हो गई है.

घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचे और मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है. इसके बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!