Sakti Big News : राहगीरों से मारपीट और लूट का मामला, 5 युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, 2 बाइक के साथ मोबाइल एवं 5 हजार रूपये जब्त, अड़भार चौकी पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने राहगीरों से मारपीट और लूटपाट करने वाले 5 युवक को गिरफ्तार किया है. पांचों युवक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और 2 बाइक के साथ मोबाइल एवं पांच हजार रूपये जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को अरथराम राठौर और 10 जुलाई को सौरभ ने अड़भार चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बोकरेल नहर पुल के पास दो बाइक में सवार 5-6 लोगों के द्वारा रास्ता रोककर मारपीट और रूपये की लूट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

रिपोर्ट पर पुलिस की बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने पोता गांव के गिरधर उर्फ राजगीर बैरागी, राजू निषाद, ओम केंवट, रोशन केंवट, रेशम केंवट को पकड़ा और गिरफ्तार कर विवेचना में लिया. विवेचना के दौरान मारपीट और लूट करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 बाइक, मोबाइल एवं 5 हजार रूपये जब्त किया है और पांचों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!