टमाटर के दामों ने बिगाड़ा घर-परिवार का बजट…! 14 % लोगों ने टमाटर खाना किया बंद, कई शहरों में 150+ पहुंचे रेट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में टमाटरों के दामों ने लोगों ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं और फिलहाल इनमें कोई कमी होती नहीं दिख रही है। कई लोग सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल करना भी बंद कर चुके हैं। चंडीगढ़ में तो इसके फुटकर दाम 300 से 350 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। वहीं गाजियाबाद में टमाटर 250 रुपये किलो तक बिका। पूरे देश में कम से कम 92 शहर ऐसे हैं जहां टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो से कम हैं। इसी बीच एक बड़ा सर्वे सामने आया है। सर्वे में कहा गया है कि 46 फीसदी परिवार अब टमाटर के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक का पैसे कर रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

14 फीसदी परिवारों ने टमाटर खरीदने ही बंद कर दिए हैं। एक सर्वे के मुताबिक र्वे में भारत के 342 जिलों के नागरिकों से 22,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं ली गईं। इसमें 65 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाएं थीं। 42 फीसदी टियर 1, 34 फीसदी टियर 2 और 24 फीसदी उत्तरदाता टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे। सर्वे में शामिल 87 फीसदी उपभोक्ताओं ने पुष्टि की कि वे अपनी नई खरीद के दौरान टमाटर के लिए 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक का भुगतान कर रहे हैं।

टमाटर खाना हुआ बंद

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक भुगतान करने वाले परिवारों का प्रतिशत 27 जून को 18% से बढ़कर 14 जुलाई को 87% हो गया। सर्वेक्षण में शामिल 68 फीसदी परिवारों ने संकेत दिया कि उन्होंने टमाटर की खपत कम कर दी है, जबकि 14 फीसदी ने अभी इस्तेमाल बंद कर दिया है।आंकड़ों से पता चलता है कि सर्वे में शामिल 14 फीसदी परिवारों ने टमाटर खाना बंद कर दिया है। 35 फीसदी ने खपत काफी कम कर दी है। 33 फीसदी ने इसे आंशिक रूप से कम किया है और केवल 16 फीसदी ने खपत को सामान्य रखा है और टमाटर खरीदने के लिए अधिक भुगतान किया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!