Janjgir Arrest : ट्यूशन जा रहे 2 छात्र से शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर गाली-गलौज, मारपीट करने का मामला, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने ट्यूशन जा रहे 2 छात्र से शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर गाली-गलौज, मारपीट करने के मामले में दो आरोपी रंजीत मिश्रा और निखिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, 15 जुलाई को दो छात्र अंकित चौरसिया और आयुष चौहान, बाइक से ट्यूशन के लिए निकले थे और गौशाला स्कूल के पास पहुंचे थे, तभी रंजीत मिश्रा दोनों का रास्ता रोका और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा. छात्र के द्वारा रुपये नहीं दिया गया तो आरोपी तैश में आ गया और आपने साथी को बुलवा लिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

इसके बाद दोनों आरोपी ने 2 छात्र से गाली-गलौज कर बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मामले की रिपोर्ट के बाद 2 आरोपी रंजीत मिश्रा, निखिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी रंजीत मिश्रा, कलेक्टोरेट कॉलोनी जांजगीर और दूसरा आरोपी निखिल सूर्यवंशी, चंदनिया पारा का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!