JanjgirChampa Temple Thief : पामगढ़ के सांई मंदिर की दान पेटी से 5 हजार रुपए की हुई चोरी, तीसरी बार हुई मंदिर में चोरी, लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी, पामगढ़ पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में अज्ञात चोरों ने सांई मंदिर की दान पेटी को तोड़कर 5 हजार रुपए की चोरी कर ली है. पिछले चार सालों में यह चोरी की तीसरी घटना है, लेकिन पामगढ़ पुलिस अभी तक इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने शातिर चोरों को नहीं पकड़ पाई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद है.

 



इस वजह से क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है और पामगढ़ पुलिस के हाथ खाली है. मंदिर में चोरी के बाद पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

दरअसल, पामगढ़ के सांई मंदिर के पुजारी दीपक कुमार रिक्षारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब वे मंदिर में पूजा करने गए, तब देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. मंदिर अंदर जाकर देखने पर दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें करीब 5 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!