JanjgirChampa Arrest : डायल 112 के आरक्षक को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ने वाले आरोपी युवकगिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने डायल 112 के आरक्षक को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भोला प्रसाद कुर्रे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 294, 353, 427 के तहत केस दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, डायल 112 के आरक्षक रामसरकार कश्यप ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इवेंट मिलने पर गोधना गांव गए थे, जहां युवक भोला प्रसाद कुर्रे ने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

मामले में नवागढ़ पुलिस ने गोधना गांव से आरोपी भोला प्रसाद कुर्रे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

Related posts:

error: Content is protected !!