JanjgirChampa Big News : वो जा रहा था बाइक से, फिर ऐसा हुआ कि खून से लाल हो गई सड़क, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा के बस स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर तनाव है और आवागमन बाधित है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और लोगों की भीड़ जुटी हुई है.



दरअसल, गुडरुकला ग़ांव का रहने वाला कृष्णकुमार कश्यप, बाइक से बिर्रा आया हुआ था और बस स्टैंड के पास से जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 उन्नति की ओर एक पहल, भव्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचार की दी जा रही जानकारी, प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन योजनाओं का उठाए सीधा लाभ : सांसद

इससे पहले, वाहन छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. घटना के बाद तनाव है, जिसकी वजह से मार्ग पर आवागमन बाधित है और सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Judgement : फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षाकर्मी की नौकरी पाने के आरोपी को हुई सजा, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!