Sakti News : जैजैपुर जनपद उपाध्यक्ष ने क्षेत्र की कई सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सक्ती. जैजैपुर जनपद उपाध्यक्ष उमाशंकर चंद्रा ने क्षेत्र की कई सड़कों की मरम्मत के लिए सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने कलेक्टर से मांग की है.

 



ज्ञापन में बताया है कि दर्राभाठा से खम्हरिया, भोथिया, मलनी, सलनी, मुरलीडीह की सड़कें काफी बदहाल हो चुकी है. भोथिया से झालरौंदा, कोसमपाली, आमापाली की सड़कों की भी मरम्मत कराने की जरूरत है. यह भी बताया गया है कि सड़क काफी जर्जर स्थिति में है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन सड़क की समस्याओं को जैजैपुर उपाध्यक्ष उमाशंकर चंद्रा ने जल्द दूर करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!