JanjgirChampa Accident Death : बस ने शिवरीनारायण में मारी बाइक सवार पिता-पुत्र को ठोकर, पिता को आई थी गंभीर चोट, बिलासपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में वापस अपने घर आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात बस ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार पिता मिठाई लाल कश्यप को गंभीर चोट आई थी, जिसे शिवरीनारायण के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया था. यहां बिलासपुर में इलाज के दौरान घायल मिठाई लाल कश्यप की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, रिंगनी निवासी मुरीत राम कश्यप, अपने पिता मिठाई लाल कश्यप के साथ झबड़ी ग़ांव अपनी बाइक में गए थे, वहां से वापस आते वक़्त शिवरीनारायण में खरौद की तरफ से आ रही अज्ञात बस ने बाइक को ठोकर मार दी. इससे मिठाई लाल कश्यप को गंभीर चोट आई थी, जिसका बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ठोकर मारने वाली अज्ञात बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!