पोछा लगाते वक्त पानी में मिलाएं 3 चीजें, घर में नहीं आएंगे बरसाती कीड़े, मक्खियों से भी मिलेगी राहत

बरसात के मौसम में घर के अंदर तमाम कीड़े-मकोड़े और मक्खियां आ जाती हैं, जिसकी वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है. ये कीड़े सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं और कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकते हैं. घर के अलग-अलग हिस्सों में ये कीड़े-मकोड़े आकर जमा हो जाते हैं और इससे लोगों को इरिटेशन होने लगती है. बरसाती कीड़ों से बचाव करने के लिए लोगों को साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. पोछा लगाते समय अगर पानी में कुछ चीजें मिक्स कर ली जाएं तो इन कीड़ों से काफी राहत मिल सकती है. आज आपको बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के बेहद आसान तरीके बता रहे हैं, जो बेहद कारगर हो सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

पानी में मिलाएं सिरका – आप सबसे पहले एक बाल्टी में पानी भरें और उसमें कुछ ढक्कन सिरका (Vinegar) डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब आप इस पानी से घर के सभी हिस्सों में अच्छी तरह पोछा लगाएं. ऐसा करने से सिरके की महक पूरे घर में हो जाएगी और बरसाती कीड़े घर के अंदर नहीं आएंगे. इसके अलावा मक्खियों से भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी.

फिनाइल का करें इस्तेमाल – आमतौर पर फिनाइल का इस्तेमाल घर की साफ सफाई के लिए किया जाता है. पोछा लगाते वक्त अगर पानी से भरी बाल्टी में कुछ ढक्कन फिनाइल को मिक्स कर लिया जाए तो यह बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट का काम करेगा. इससे घर के सभी जर्म्स खत्म हो जाएंगे और बरसाती कीड़ों से भी छुटकारा मिलेगा. फिनाइल में तेज महक होती है जिसकी वजह से मक्खियां भी घर में नहीं टिकतीं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नमक, बेकिंग सोडा से करें क्लीनिंग – बरसात में अगर आप अपने घर से कीड़े मकोड़ों को दूर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप पोछा लगाते वक्त देसी क्लीनिंग सोलूशन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा, नमक और सिरके की जरूरत होगी. सबसे पहले आप एक बाल्टी में पानी भरें और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नमक और 2-3 ढक्कन सिरका मिला दें. इन सभी चीजों को मिक्स कर लें और फिर किचन समेत सभी जगहों पर पोछा लगा दें. इससे आपके घर में बरसाती कीड़े मकोड़े नहीं आएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!