शोले’ देखने के बाद, रातभर सो नहीं पाए थे कमल हासन, अमिताभ बच्चन से बोले- ‘फिल्म से हो गई थी नफरत..’

नई दिल्ली: फिल्म ‘शोले’ (Sholay) हर किसी को पसंद है, लेकिन कमल हासन ने इसे लेकर बड़ी अनूठी बात कही. दरअसल, कमल हासन (Kamal Haasan) ने जब यह फिल्म देखी थी, तो उन्हें इससे नफरत हो गई थी. वे ‘शोले’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े हुए थे. फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अलावा हेमा मालिनी और जया प्रदा लीड रोल में हैं.

 



कमल हासन ने प्रभास, राणा दग्गुबाती के साथ मिलकर अपनी नई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को अमेरिका के सैन डिएगो में लॉन्च किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं, जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है, लेकिन वे फिल्म अनाउंसमेंट के दौरान वहां पर मौजूद नहीं थे. अमिताभ फिर ऑनलाइन माध्यम के जरिये टीम से जड़े. कमल इवेंट पर अपनी अगली फिल्म पर बोलते हुए जब अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे थे, तब बिग बी ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘कमल इतना विनम्र बनना बंद करें, आप हम सभी से बड़े हैं. कमल ने जिस तरह का काम किया है, उसे अचीव करना बहुत मुश्किल है.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कमल ने फिर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ को याद किया और बोले, ‘जो शोले को याद करते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि मैं इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर था. मैं उस रात सो नहीं पाया, जिस रात मैंने इसे देखा था. पहली बात, मुझे फिल्म से बहुत नफरत है, उससे ज्यादा मैं फिल्ममेकर रमेश सिप्पी से नफरत करता हूं. मुझे ग्रेट फिल्म मेकर के साथ काम करने का मौका मिला.’

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कमल हासन आगे कहते हैं, ‘एक टेक्नीशियन के तौर पर, मैं उस रात सो नहीं पाया, वह उस तरह की फिल्म थी. अमित जी ने ऐसी कई फिल्में की हैं. उनके मुंह से मेरी फिल्मों को लेकर ऐसी बातें सुनना, मेरे लिए कल्पना के परे है.’ ‘शोले’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के अलावा, कमल और अमिताभ ने ‘गिरफ्तार’ में भी काम किया था, जिसमें रजनीकांत भी हैं. बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ अगले साल 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!