इन दो शहरों में रजनीकांत की ‘जेलर’ देखने के लिए हुई छुट्टी, इस कंपनी ने तो फ्री में बांटे कर्मचारियों को फिल्म के टिकट…पढ़िए

नई दिल्ली: मेगास्टार रजनीकांत एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म जेलर जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. थलाइवा की इस फिल्म का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को देखते हुए चेन्नई और बेंगलुरु में छुट्टी की घोषणा की गई है. यह छुट्टी तमिल फिल्म जेलर को देखने के लिए घोषित की गई है. इतना ही नहीं चेन्नई और बेंगलुरु की कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को रजनीकांत की फिल्म के फ्री में टिकट तक बांटे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अंग्रेजी वेबसाइट इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार जेलर की रिलीज डेट पर चेन्नई और बेंगलुरु में छुट्टी घोषित की गई है. एक कंपनी ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर के जरिए छुट्टी तक की घोषणा की है. आपको बता दें कि हाल ही में साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसे थलाइवा के फैंस और दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील और योगी बाबू, जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म में जैकी श्रॉफ को विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. रजनीकांत फिल्म जेलर में जेलर मुथुवेल के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी जेल से एक खतरनाक गिरोह अपने सरगना को आजाद कराना चाहता है. लेकिन सख्त पुलिसवाला मुथुवेल एक ईमानदार ऑफिसर है, जो अपने घर पर एक शांत किस्म का इंसान है. उसके दूसरे खतरनाक अंदाज के बारे में बेटी और बेटे को जरा भी अंदाजा नहीं है. जैकी श्रॉफ को रजनीकांत का रियल रूप पता है. इस जानकारी का फायदा उठाकर वह कैसे मुथुवेल को मजबूर करता है फिर वह किस तरह उसे धूल चटाता है, यह देखना वाकई में अपने आप में दिलचस्प होने वाला है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!