तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस मारी तगड़ी दहाड़, ‘गदर 2’ के बिक गए 80 हजार से भी ज्यादा टिकट

नई दिल्ली: गदर 2 जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 22 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है. गदर 2 इस महीने 11 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. जिसमें सनी देओल की गदर 2 ने धमाल मचाया हुआ है. अब सनी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर ताजा खबर सामने आई है, जिसमें फिल्म के टिकट की शानदार बिक्री हुई है.

 



ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार गदर 2 की सोमवार तक 83,300 टिकट बिक चुकी हैं. यह टिकट तीन नेशनल चैन पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस के जरिए बिकी हैं. पीवीआर की सबसे ज्यादा 36 हजार टिकट बिकी हैं. वहीं आईनॉक्स ने 28 हजार और सिनेपोलिस की 19,300 टिकट बिकी हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रिलीज से पहले सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 एडवांस बुकिंग के जरिए अच्छी-खासी कमाई कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

आपको बता दें कि गदर 2 की कहानी साल 1971 के वक्त की होगी. इस बार भी फिल्म में एक्शन, इमोशन और कहानी का बेहतरीन तगड़ा देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं गदर 2 का ट्रेलर देशभक्ति से भी प्रेरित दिख रहा है. लंबे समय बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को इस फिल्म को लेकर उन्हीं काफी उम्मीदें भी हैं. साल 2001 में अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सच में गदर मचा दिया था. अब 22 सालों बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा गदर 2 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, लेकिन इसके 10 दिन पहले से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!