JanjgirChampa Attack Arrest : महिला सफाईकर्मी पर चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले पहले भी जा चुका है जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला सफाईकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है. पहले भी आरोपी विजय यादव नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है और इसी मामले में केस वापस नहीं लेने पर महिला पर हमला किया था.

 



दरअसल, आरोपी विजय यादव ने पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ किया था और मामले में उसे जेल हुई थी. इसके बाद मामला न्यायालय में चल रहा है और इसी केस को वापस लेने के लिए पीड़िता की मां सफाईकर्मी के ऊपर दबाव बना रहा था. जब पीड़िता की मां सफाईकर्मी ने केस वापस लेने से मना किया तो 4 जुलाई को शासकीय स्कूल जब वह सफाई करने पहुंची, तब आरोपी विजय यादव ने चाकू से हमला कर दिया था. घटना में महिला को गंभीर चोट आई थी और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था और पुलिस पतासाजी में जुटी हुई थी. इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली आरोपी विजय यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!