Gadar 2 Box Office Day 1 Prediction: हो गया खुलासा ! पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाएगी सनी देओल की ‘गदर 2’, जानें कलेक्शन

नई दिल्ली: सनी देओल एक बार फिर से तारा सिंह के रोल में वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म गदर 2 शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. बीते दिनों गदर 2 की एडवांस बुकिंग को शुरू किया गया है. जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. गदर 2 की अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस बुकिंग में बुक हो चुकी हैं. ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई लोगों की अनुमान शुरू हो गया है.

 



इस बीच गदर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रीडिक्शन सामने आ गया है.
खुद को फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले केआरके के सनी देओल की गदर 2 को लेकर अपना प्रीडिक्शन बताया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

केआरके ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म गदर 2 अपने पहले दिन 15-18 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है. केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर सितारों और उनकी फिल्मों के लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय देते रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गदर 2 की प्रीडिक्शन की है.

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सर्वे के नतीजे के मुताबिक फिल्म गदर 2, 15-18 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी! सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. सनी देओल के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2001 में अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सच में गदर मचा दिया था. अब 22 सालों बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा गदर 2 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!