देखा IAS बनने का सपना लेकिन तकदीर ने दिखा दी फिल्मी दुनिया, आज मचा रही बॉलीवुड में धूम, पहचाना क्या

नई दिल्ली: पहाड़ी लड़कियों की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं होता. ठंडे वातावरण और खूबसूरत वादियों के बीच रहने के कारण यहां के लोग बेहद खूबसूरत होते हैं. बॉलीवुड के पास भी एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें देखते रहने का मन करता है. अब इतना हिंट देने के बाद यकीनन आप तस्वीर में नजर आ रही छोटी सी व्हाइट फ्रॉक पहने हुए इस क्यूट सी बच्ची को जरूर पहचान लेंगे. तो ज़रा दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और पहचान कर बताइये बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस का नाम. अगर पहचानने में अब भी दिक्कत हो रही है तो चलिए एक और हिंट दे देते हैं.

 



ये आयुष्मान खुराना से लेकर अभिषेक बच्चन तक के साथ फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म से तहलका मचा रही हैं.

इस थ्रोबैक तस्वीर को जरा ध्यान से देखिए, सफेद रंग की फ्रॉक पहनी ये छोटी सी बच्ची आपको बड़ी ही क्यूट लग रही होगी? लेकिन क्या आप पहचान पाए कि ये बच्ची कौन है, अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा यामी गौतम हैं, जिन्हें इस तस्वीर में पहचान पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम एक आईएएनएस अधिकारी बनना चाहती थीं. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी. लेकिन उनके फैमिली और दोस्तों ने एक्ट्रेस बनने का सुझाव दिया. इसके बाद उनके पिता ने मुंबई में डायरेक्टर्स को उनकी तस्वीरें भेजी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दरअसल, खुद यामी गौतम ने कुछ समय पहले अपनी ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था.अब जरा यामी गौतम की इस तस्वीर पर नजर डालिए. क्या इन दोनों फोटो को कंपेयर करके आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऊपर तस्वीर में नजर आ रही है प्यारी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि यामी गौतम ही है? आपको बता दें कि यामी गौतम का बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था पर जिंदगी ने ऐसा यू-टर्न लिया जिसके बाद ये खूबसूरत लड़की बन गई बॉलीवुड क्वीन.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

यामी गौतम ओएमजी 2 में एक वकील की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. बता दें कि हिमाचल की रहने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे यानी की टीवी से की थी और 2008 में उनका सीरियल चांद के पार चलो टेलीकास्ट हुआ था.

जिसमें उन्होंने सना नाम की लड़की का किरदार निभाया था. इसके बाद यामी गौतम ने 2012 में फिल्म विकी डोनर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, इसके अलावा वो तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. यामी गौतम की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ 2021 में ही शादी की थी. बता दें कि यामी गौतम अपनी शादी में 33 साल पुरानी साड़ी और अपनी नानी की नथ पहन कर दुल्हन बनी थीं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!