Janjgir Judgement : आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहकारी विपणन संघ के प्रबंधक को 5 साल की सजा, भेजा गया जेल, इतने लाख मिली आय से अधिक संपत्ति… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के विशेष न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहकारी विपणन संघ के प्रबंधक रामरतन पांडेय को 5 साल की सजा सुनाई है और 5 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है. रामरतन पांडेय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि मामला 2016 का है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने रामरतन पांडेय के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कार्रवाई की थी और जांच के बाद जनवरी 2019 में विशेष न्यायालय जांजगीर में ACB ने चालान पेश किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश जून ने 62 लाख रुपये आय से अधिक संपत्ति पाते हुए सहकारी विपणन संघ के प्रबंधक रामरतन पाण्डेय को 5 साल की सजा सुनाई है और 5 लाख रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!