Janjgir Big News : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने की PC, उठाया सवाल, ‘ED की कार्रवाई से सीएम भूपेश बघेल को गुस्सा क्यों आता है ?, जिनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, CM को उनसे क्या प्रेम है’ ?, ये भी कही बड़ी बात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि छ्ग में व्यापक भ्रष्टाचार है, रोज घटाले हो रहे हैं, घोटालों की लंबी सूची है. ED की कार्रवाई में महादेव एप सट्टा का खुलासा हुआ है. दुर्भाग्य है, भगवान महादेव के नाम से कांग्रेस के लोग, सट्टा एप चला रहे हैं, इसके तार दुबई से जुड़े हैं. यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि संलिप्त हैं. ED के द्वारा कार्रवाई करने पर सीएम भूपेश बघेल को गुस्सा क्यों आता है ?

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

चंदेल का आरोप है कि काले कारनामे उजगार होने पर पसीना आता है, वे विचलित हो जाते हैं. जिनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, CM को उनसे क्या प्रेम है ? CM को ED की कार्रवाई पर सवाल ना उठाकर, भ्रष्टाचार को खत्म करना है.

केंद्र सरकार का लक्ष्य है, भ्रष्टाचार मिटाना है. सीएम खुद ही बेल में है, उनके अधीनस्थ अफसर जेल में हैं. इस तरह छ्ग, ‘भ्रष्टाचार शिरोमणि’ बन गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!