Success Story: पिता ने लोन लेकर कराई UPSC की तैयारी, बेटी बन गई रेलवे की अधिकारी, फिर बनी SDM.पढ़िए सफलता की कहानी..

UPSC Success Story SDM Mani Arora: ये अधिकारी हैं मनी अरोड़ा, जिन्हें हाल ही में मुरादाबाद में अपर नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. इसके पहले वह मुरादाबाद सदर में एसडीएम के तौर पर पदस्थ थीं. मनी अरोड़ा काफी लोकप्रिय अधकारी हैं, साथ ही सोशल मीडिया में भी उनकी काफी फैन फॉलोविंग है.



 

 

 

Mani Arora UP PCS: मनी हरियाणा के यमुनानगर जिले से आती हैं. उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब उन्होंने यूपीएसी 2011 की टॉपर शैना अग्रवाल का फोटो अखबार में देखा था, तभी उन्होंने निर्णय ले लिया था कि वह भी यूपीएससी निकालकर अफसर बनेंगी.

 

 


Mani Arora SDM Success Story: वह पढ़ाई में भी हमेशा से तेज रही हैं. उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी में एमएससी में दूसरा स्थान हासिल किया था. उनके मां-बाप मीडिया से बातचीत में बताते हैं कि यूनिवर्सिटी का रिजल्ट देखकर उन्हें यकीन हो गया था कि वह कुछ बड़ा हासिल करेंगी. उनके पिता ने उनकी सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने के लिए पर्सनल लोन भी लिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

 

 


UPSC Story: मनी अरोड़ा ने 3 बार यूपीएससी परीक्षा का अटेम्प्ट दिया था. पहले 2 बार में वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थीं. तीसरे बार में साल 2017 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 360 हासिल की थी. तब उनका सेलेक्शन बतौर IRAS अधिकारी हुआ.

 

 


इसी बीच उन्होंने यूपीपीसीएस का एग्जाम भी दिया था. आईआरएएस ट्रेनिंग के दौरान यूपी पीसीएस का रिजल्ट भी जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने 24वीं रैंक हासिल की थी. उनका सेलेक्शन बतौर डिप्टी कलेक्टर हुआ था. जिसके बाद उन्होंने IRAS की नौकरी छोड़ डिप्टी कलेक्टर बनने का निर्णय लिया. 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

 

 

 


उन्होंने मीडिया को दिए इंटव्यू में बताया है कि प्रिपरेशन के दौरान पढ़ाई पर फोकस करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. हांलाकि अप वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. आधिकारिक कामों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें और अनुभव भी वह सोशल मीडिया हैंडल्स से शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम में 21.5k फॉलोवर्स हैं, वहीं X पर उनके 10.2k फॉलोवर्स हैं

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

error: Content is protected !!