JanjgirChampa Big News : डायरिया का प्रकोप, गांव में अब तक मिले 18 मरीज, अलग-अलग 4 वार्डों में फैला डायरिया, CMHO ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में अब तक 18 लोग डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं. गांव के वार्ड 1, 6, 7 और 17 यानी 4 वार्डों में डायरिया का प्रकोप है. पिछले 2-3 दिनों से डायरिया से लोग प्रभावित हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प नहीं लगाया गया है.

 



कई लोगों ने अकलतरा के निजी अस्पताल में इलाज कराया है तो एक मरीज को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है. इधर, एक बच्ची को अकलतरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Rahod Big News : राहौद नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, नगर क्षेत्र में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित...

डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों के घर पहुंचकर दवाई बांटी गई है. साथ ही, उन्हें ताजा भोजन खाने की बात कही गई है.

सीएमएचओ डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने बताया कि डायरिया से प्रभावित लोगों को दवाई दी गई है. पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और गांव में स्वास्थ्य अमला को तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
error: Content is protected !!