Janjgir Attack :बेटे ने किया पिता पर ईंट से प्राणघातक हमला, पिता को आई चोट, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार, जांजगीर का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के शांतिनगर से बड़ा मामला सामने आया है. यहां बेटे ने बुजुर्ग पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया है और घटना में पिता को गंभीर चोट है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे शंकर सारथी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट को जब्त किया है.

 



दरअसल, बुजुर्ग पिता अपने बेटे शंकर सारथी को किसी कारण से घर से निकाल रहा था और बेटे से गाली-गलौज कर रहा था. इससे तैश में आकर बेटे शंकर सारथी ने पास में रखी ईंट से उस पर हमला कर दिया. घटना में पिता दयाराम सारथी के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

फिलहाल, मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी बेटे शंकर सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!