जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) के जिलाध्यक्ष बने संतोष अनंत, कहा, ‘संगठन को मजबूत करने सबको साथ लेकर काम किया जाएगा’

जांजगीर-चांपा. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और लोकसभा प्रभारी संतोष गुप्ता के निर्देश पर महामंत्री महेश देवांगन के द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष अनंत को नियुक्ति किया गया है. इस नियुक्ति को लेकर सभी विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं.

 



जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद सन्तोष अनंत ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा. जिस भरोसे के साथ संगठन ने दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने हरसम्भव कोशिश की जाएगी. उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी ने पार्टी को सींचा है, हम सभी मिलकर उस पार्टी और ज्यादा मजबूत बनाने काम करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

बधाई देने वालों में सत्या सांडे विकास भारद्वाज, सत्येन्द्र बंजारे परमेश्वर पाटले, राजू खान, धर्मेंद्र कुर्रे, छत्रधारी सिंह, महिलांगे, संजीव खरे, सरजू जोगी, सरजू पूरे, वरुण पांडे, चैतराम करियारे, गजाधर खांडेकर, संगीत कश्यप, परदेशी कुर्रे, विश्वनाथ गढ़ेवाल, गजानंद साहू, ओमप्रकाश कश्यप, भूपेंद्र वर्मा, दीनदयाल कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, रामेश्वर कुर्रे, तेजा सिंह कुर्रे, मनोज कुर्रे, जीत रात्रे, संजय साहू, भूपेन्द्र कश्यप, एसमी नारंग, सोनू कश्यप, दीनदयाल, बिट्टू मित्तल, सत्यपाल, रमेश दिनकर, लव सांडे, भूपेन्द्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!