CG Actor Road Accident : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौके पर मौत, गंभीर रूप से पत्नी घायल…

रायपुर. सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता बिलासपुर निवासी अनुपम भार्गव का सड़क हादसे में निधन हो गया है। गुरुवार को वे अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से सेंट्रो कार से रायपुर जा रहे थे। हादसे में उनकी कर के परखच्चे उड़ गए। 7 दिसंबर 1987 को जन्मे अनुपम ने हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के साथ स्थानीय लोकल चैनल सीसीएन के साथ शुरुआत की थी।

 



दें कि 2008 में वे एफएम रेडियो में जॉकी भी बने। काफी समय तक आर जे रहने के बाद 2016 में उन्होंने बतौर डायरेक्ट मिशन छत्तीसगढ़ से अपनी शुरुआत की। 2017 में तीन ठन भोकवा फिल्म से उन्होंने अभिनय सफर की शुरुआत की। सात से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अनुपम की ने 6 से अधिक फिल्मों में निर्देशन भी किया था। एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के वे महारथी माने जाते थे।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

टिकट टू हॉलीवुड, हमर फैमिली नंबर 1, 3 ठन भोकवा, तीन ठन भोकवा रिटर्न, मिशन छत्तीसगढ़, रजनी,जिमी कांदा,खांटी मितान कृष्णा अनुज जैसी कई लोकप्रिय फिल्म के कारण अनुपम छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय अभिनेता थे। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में उनकी पत्नी निकिता जैसवाल भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि किसी काम से अनुपम मुंगेली आए थे, जहां से वे अपनी कर से अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सरगांव के पास किरना में उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अनुपम भार्गव की मौत हो गई, तो वहीं उनकी पत्नी निकिता जायसवाल को भी चोट आई है, जिन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

एम्बुलेंस दोनों को सिम्स लेकर आई थी। अनुपम अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके बुजुर्ग माता-पिता सूर्य विहार सरकंडा में किराए के मकान में रहते हैं, जिनके कोई करीबी रिश्तेदार भी नहीं है। इस दिल दहला देने वाली खबर के बाद वे गहरे सदमें में है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!