JanjgirChampa Big Arrest : पॉवर प्लांट में डकैती, 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में कबाड़ी भी शामिल, इस तरह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा पुलिस ने लैंको पॉवर प्लांट में डकैती करने वाले 7 आरोपी सहित कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस आरोपियों के कब्जे से ढाई टन एल्युमिनियम तार, 7 नग माउस एल्युमिनियम तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, बाइक, दो-दो ऑक्सीजन एवं HP गैस सिलेंडर और बिक्री के 2 लाख 10 हजार नगदी रकम कुल 15 लाख 22 हजार जब्त किया है. बता दें, 1 माह पहले भी इन 7 आरोपियों ने पहले भी लैंको पॉवर प्लांट में तार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. सभी आरोपी कोरबा जिले के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, लैंको पॉवर प्लांट के सिक्योरिटी अफसर मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि केराकछार पतरापाली के जंगल में सिक्योरिटी गार्ड को डरा धमकार प्लांट के माउस कंडक्टर एल्युमिनियम एवं तार को आरोपी राज विश्वकर्मा, एजाज मेनन, साहिल अंसारी एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा लूटपाट कर भाग रहे थे, जिन्हें तार सहित चोरी करते पकड़े जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

घटना में फरार मुख्य तीन आरोपियों के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. आरोपी ओमप्रकाश साहू, अजय साहू उर्फ रिंकू, रवि वैष्णव को कोरबा से गिरफ्तार किया गया, वहीं सामान खरीदने वाले कबाड़ी मदन अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!