Mental Health : नकारात्मक ख्याल आपको करते हैं परेशान तो अपना लीजिए ये 7 तरीके, Negative Thoughts रहेंगे दूर

जीवन में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं. कभी अच्छा समय होता है और कभी थोड़ा कम अच्छा. ऐसे में मन में पॉजिटिव और नेगेटिव विचार (Negative thoughts) आते हैं. पोजिटव विचार से आप प्रेरित होते हैं लेकिन नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं. ऐसे में मन में तरह-तरह की बातें आने लगती हैं और निराशा की भावना घर करने लगती है. आइए जानते हैं जब किसी कारण से मन में नेगेटिव विचार आ रहे हों तो कैसे रख सकते हैं मन को शांत

 



नकारात्मक विचारों को कैसे रखें दूर
एक्सरसाइज
जब भी मन में नकारात्मक विचार आने लगें तो सबसे अच्छा होगा कि अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर लें. एक्सरसाइज करने से बॉडी में ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं जो अच्छा फील कराते हैं. इससे मन से निराशा की भावना कम करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

बिजी रहें
नकारात्मक विचारों से मन को हटाने के लिए बिजी रहना जरूरी है. ऐसे समय में अपने पसंदीदा कामों को करें. किसी दोस्त से मिलने जाएं. अपनी किसी हॉबी (Hobby) जैसे पेटिंग या सिगिंग को भी अपना सकते हैं.

डायरी
अगर मन बहुत परेशान हो तो डायरी लिखना काम आ सकता है. परेशानी का कारण लिख देने से मन हल्का हो जाता है. परेशान मन को शांत करने के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है.

मेडिटेशन
नकारात्मक विचार मेंटल हेल्थ (Mental Health) को भी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में मेडिटेशन करने से मदद मिल सकती है. सुबह का समय मेडिटेशन के लिए सबसे अच्छा होता है. सुबह जल्दी उठकर एकांत में ध्यान लगाने से मन में पॉजिटिव विचार आते हैं. इससे स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बचे हुए काम
मन के भटकाव को रोकने के लिए बचे हुए काम को निपटाने में लग जाएं. इससे काम भी पूरा हो जाएगा और बिजी होने के कारण मन में आ रहे नकारात्मक विचार भी दूर हो जाएंगे.

खेल और नींद
किसी भी खेल में पूरा शरीर और दिमाग लगाना पड़ता है. खेलते समय मन पूरी तरह खेल में लग जाता है और मन के नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं. मन को शांत करने के लिए नींद भी बहुत अच्छा विकल्प है. अच्छी और भरपूर नींद आपको तरोताजा कर देगी.

किताबें
पढ़ने को बहेतरीन हॉबी माना जाता है. अच्छी किताबें पढ़ने से नेगेटिविटी को दूर करने में मदद मिलती है. मन को शांत करने के लिए प्रेरणा देने वाली किताबें पढ़ें. मशहूर लोगों के सकारात्मक विचार (Positive Thoughts), कोट्स को पढ़कर भी नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!